25 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, शिवभक्तों के लिए होगा विविध कार्यक्रमों का आयोजन -पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र – राबर्ट्सगंज सावन मास के पावन अवसर पर आगामी 25 अगस्त 2026 को भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं कांवरिए शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
आयोजित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे से 10 बजे तक कांवर यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शीतला मंदिर से विजयगढ़ पेट्रोल पंप तक जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ भगवान शिव की आराधना करेंगे।
इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक रामलीला मैदान में शिव कथा का आयोजन किया जाएगा। शिव कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और भक्ति का संदेश दिया जाएगा।
वहीं, दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक रामलीला मैदान, राबर्ट्सगंज में भंडारे का आयोजन होगा। इसमें कांवर यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।
आयोजकों ने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कांवर यात्रा को सफल बनाने और भगवान महादेव की भक्ति में सहभागी बनने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान “हर-हर महादेव, बोल बम, जय महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद है।


