विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी एवं हलवाई ट्रेड का साक्षात्कार स्थगित –
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किए जाने हेतु कार्यालय में दिनांक 01 अप्रैल 2026 के बाद पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के चयन के लिए निर्धारित साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। ट्रेड दर्जी के लिए दिनांक 11 एवं 12 अगस्त 2026 तथा ट्रेड हलवाई के लिए दिनांक 14 अगस्त 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से प्रस्तावित साक्षात्कार स्थगित किए गए हैं। साक्षात्कार की नई तिथि एवं समय की सूचना बाद में पृथक रूप से दी जाएगी। संबंधित अभ्यर्थी नवीन तिथि की सूचना के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सोनभद्र से संपर्क रखें।








