रोटरी क्लब गोरखपुर यूफोरिया का सातवाँ भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न

गोरखपुर। सरोवर पोर्टिको, गोरखपुर में रोटरी क्लब गोरखपुर यूफोरिया का सातवाँ इंस्टॉलेशन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष (आईपीपी) रोटेरियन शालिनी पांडे ने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई अध्यक्ष रोटेरियन रूचि केडिया को विधिवत कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया।

नई कार्यकारिणी में रोटेरियन अंकिता रूंगटा ने सचिव तथा रोटेरियन अंजनी गुप्ता ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन मंकेश्वरनाथ पांडे (डीजीएन, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120) एवं विशिष्ट अतिथि रोटेरियन डॉ. प्रियांका श्रीवास्तव (असिस्टेंट गवर्नर) ने नई टीम को शुभकामनाएँ देते हुए सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन खुशबू मोदी, चार्टर सेक्रेटरी रोटेरियन अंजली लीलारिया, पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन श्वेता अग्रवाल तथा रोटेरियन प्रिया अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। वर्ष 2026-27 के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में रोटेरियन करूणा भदानी (प्रेसिडेंट नॉमिनी), रोटेरियन अंजलि बिनय गुप्ता (वाइस प्रेसिडेंट), रोटेरियन प्रियांका यादव (जॉइंट सेक्रेटरी) तथा निदेशक मंडल के सदस्य रोटेरियन नीलम बंका, रोटेरियन मिताली जालान, रोटेरियन नेहा पोद्दार, रोटेरियन स्नेहा तुलस्यान, रोटेरियन नेहा बैसोलिया, रोटेरियन सविता गुप्ता, रोटेरियन अलका केडिया एवं रोटेरियन स्वीटी अग्रवाल ने भी पदभार ग्रहण किया।
समारोह के दौरान क्लब द्वारा सेवा कार्य के अंतर्गत दो व्हीलचेयर का दान भी किया गया। इस मानवीय पहल की सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने सराहना करते हुए इसे रोटरी के “Service Above Self” के आदर्श का सशक्त उदाहरण बताया।
समारोह में क्लब के सभी सदस्यों ने नई टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया और विश्वस व्यक्त किया कि अध्यक्ष रोटेरियन रूचि केडिया के नेतृत्व में रोटरी क्लब गोरखपुर यूफोरिया सेवा, मित्रता एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में हुआ।








