कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन

मनोज जायसवाल के नेतृत्व में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। नगर पंचायत सहजनवा के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व सभासद एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा गोरखपुर के जिला महामंत्री मनोज जायसवाल ने किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया। ढोल-मंजीरे और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने बजरंगबली से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी राजनीतिक जीवन की कामना की। लोगों ने कहा कि मंत्री नंदी के कुशल नेतृत्व से प्रदेश और जनपद को नई दिशा मिल रही है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गौरव कुमार गुप्ता, सभासद एवं जिला मंत्री भाजयुमो गोरखपुर, सौरभ गुप्ता व्यापारी सहजनवा, महेश अग्रहरि, आकाश गुप्ता, भूपेश मद्धेशिया, आकाश जायसवाल, मनीष जायसवाल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। मनोज जायसवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *