थाना ओबरा में मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर सेल का हुआ उद्घाटन

महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर अपराधों के प्रभावी निस्तारण को मिलेगी नई मजबूती

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -जनपद सोनभद्र में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के साथ-साथ साइबर अपराधों की रोकथाम को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को थाना ओबरा परिसर में मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर सेल का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं को त्वरित सहायता, परामर्श एवं सुरक्षा संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं, साइबर सेल के माध्यम से साइबर अपराधों की शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा तथा लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी अथवा महिलाओं से संबंधित अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें तथा उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *