सीढ़ी से गिर कर वृद्ध की मौत हार्ट अटैक की आशंका

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।मंगलवार को सहजनवा तहसील भवन में लगे सीढ़ी से चकबंदी कार्यालय जा रहे वृद्ध की सीढ़ी से गिर कर मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक की आशंका जाहिर किया जा रहा है।
मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा चौंकी अंतर्गत क्षेत्र के तिवरान टोला चूड़िहरा निवासी सुखई चौधरी पुत्र स्व रामवरन 65 वर्ष मंगलवार को दिन में 11 बजे चकबंदी कार्यालय आए थे। इन्होंने चार गाटे का बैनामा कराया था। चकबंदी में तीन गाटे में नाम चढ़ गया था। एक गाटे में नाम छूट गया था। उसी नाम चढ़ाने के किया चकबंदी कार्यालय आए थे। वही तहसील की सीढ़ी से ऊपर जा रहे थे। तभी चक्कर आ गया। और सीढ़ी से नीचे गिर गए। उन्हें तत्काल सीएचसी सहजनवा लाया गया। जहाँ डाक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मृतक के चार लड़के है।सभी की शादी हो चुकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *