सरकारी योजनाओं की प्रमाणिक जानकारी अब सूचना प्रवाह यूट्यूब चैनल पर
शासन ने सभी जनपदों में व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश, विकास कार्यों की उपलब्धियां भी होंगी साझा
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -अपर जिला सूचाना अधिकारी विनय कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की प्रमाणिक एवं अद्यतन जानकारी आमजन तक सरल, सुलभ एवं प्रभावी ढंग से पहुँचाने के उद्देश्य से विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चौनल सूचना प्रवाहयूट्यूब चैनल लिंक https://www-youtube-com//suchnapravah के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश जारी किया गया हैं। इसके साथ ही प्रत्येक जनपद में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं, नवाचारों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उल्लेखनीय उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण तैयार कर निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। इन जानकारियों का प्रसारण सूचना प्रवाह यूट्यूब चौनल के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रदेश के विकास कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे चौनल के प्रचार-प्रसार को अभियान के रूप में संचालित करते हुए नियमित रूप से की गई कार्रवाई की प्रगति से निदेशालय को अवगत कराते रहें।









