जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने यू0पी0 टी0ई0टी0 परीक्षा केंद्रों का किये निरीक्षण

निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यू0पी0 टी0ई0टी0 के सफल एवं सकुशल आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भ्रमणशील रहकर आदर्श इंटर मीडिएट कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की सघन जांच, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षा कक्षों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि प्रत्येक अभ्यर्थी को निष्पक्ष एवं सुरक्षित परीक्षा वातावरण उपलब्ध हो सके। पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *