बड़ी खबरें……`

पूर्वा टाइम्स समाचार

➡️ ईरान में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश!अज्ञात कारणों से क्रैश हुआ ईरान में हेलीकॉप्टर।
हेलीकॉप्टर में सवार थे हिजबुल्लाह के कई महत्वपूर्ण आतंकवादी, ईरानी आर्मी के कई बड़े कमांडर भी थे मौजूद।
यमन की तरफ से हूती विद्रोही नेताओं की लेकर ईरान की राजधानी तेहरान आ रहा था हेलीकॉप्टर।पश्चिमी ईरान में क्रैश हुए हेलीकॉप्टर में कई बड़े ईरानी नेता भी थे मौजूद!
लेबनान के बाद अब ईरान में भी चारों तरफ अफरातफरी का माहौल!

➡️ अमेठी ।जमीनी विवाद में दबंगों ने खेत में घेरकर अधेड़ को किया लहुलुहान,परिजनों ने घायल को पहुंचाया सीएचसी जामो,जहां पर डॉक्टरों ने इलाज के दौरान अधेड़ को जिला अस्पताल किया रेफर, ईलाज के दौरान हुई अधेड़ की मौत, घटना जामों थाना क्षेत्र का हैं

➡️ मध्य प्रदेश में जल्द ही 3 हजार डॉक्टर सहित कुल 30 हजार रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी। यह जानकारी मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला द्वारा रीवा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी गई।

➡️ दिल्ली। वर्ष 2022 का दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को प्रदान किया जाएगा

➡️ लखनऊ।धान बिक्री के लिए 30 दिन में 32 हजार किसानों ने कराया पंजीकरण,मंगलवार से शुरू होगी खरीद।

➡️ सुल्तानपुर।धनपतगंज की ब्लाक प्रमुख पार्बती देवी ने शपथ ग्रहण किया।हजारों की संख्या में लोग शपथ ग्रहण के बने साक्षी।शपथग्रहण के बाद लिया कार्यभार।पूर्वमंत्री व वर्तमान विधायक विनोद सिंह सहित दर्जनों क्षेत्रीय नेता व खं०वि०अधिकारी और ब्लाककर्मी रहे उपस्थित।

➡️ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत हुआ और सशक्त
100 दिन में विदाश मंत्रालय की बड़ी उपलब्धियां
भारत के राष्ट्रपति ने फिजी, न्यूजीलैंड, तिमोर-लेस्ते का दौरा
इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और सशक्त बनाया
PM मोदी ने इटली (G7), रूस, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, यूक्रेन, सिंगापुर, ब्रुनेई की यात्राएं कीं
इन देशों में विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ताएं हुईं
विदेश मंत्री ने UAE, कतर, श्रीलंका, कजाकिस्तान, मॉरिशस, मालदीव, कुवैत, सिंगापुर,
सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड और जर्मनी जैसे देशों का दौरा किया
वियतनाम और मलेशिया के PM की भारत यात्रा इन 100 दिनों में महत्वपूर्ण रही
कजाकिस्तान में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री ने भाग लिया

➡️ अयोध्या।CBI छापे के 25 दिन बाद ब्रिगेडियर के PA की मौत; सपा नेता ने कैंटोनमेंट बोर्ड में बड़े घोटाले का लगाया था आरोप ।

➡️ लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को दिए निर्देश।जल्द से जल्द करें जनता की समस्याओं का समाधान,मुख्यमंत्री योगी ने 200 लोगों की सुनी समस्याएं,जनता दर्शन लगाकर CM योगी ने सुनी समस्याएं,हर समस्या का अवश्य होगा निस्तारण।

➡️ तिरुपति प्रसाद मामला,CM नायडू की फ़ज़ीहत।SC ने मामले पर कहा -जाँच के बीच CM नायडू ने बयान क्यों दिया, SC ने केंद्र सरकार से जवाब तलब किया ,राज्य की SIT जाँच करे या किसी निष्पक्ष संस्था को जाँच सौंपें, तीन अक्टूबर को अगली सुनवाई ।

➡️ झांसी – झांसी में पांच साल की मासूम के साथ दुराचार ।स्कूल के प्रबंधक ने घटना को दिया अंजाम पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार,झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला।

➡️ लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 अक्टूबर को करेंगे समीक्षाबैठक ।सभी मंडल, जिलों के आलाधिकारियों के साथ मीटिंग ।आगामी त्योहारों को देखते हुए सीएम बैठक करेंगे । वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों की मीटिंग लेंगे । 1 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे से 8 बजे तक बैठक ,सीएम अपने 5-कालीदास मार्ग आवास पर करेंगे बैठक ।

➡️ हरियाणा में कांग्रेस पर सीएम योगी का बड़ा हमला, कहा- संकट के समय में राहुल गांधी नजर नहीं आते हैं. सुरक्षा और समाधान का नाम बीजेपी है.

➡️ तिरुपति प्रसाद प्रकरण

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री को लगाई कड़ी फटकार, कहा-‘जब तक आप निश्चित नहीं थे आपने मामले को सार्वजनिक कैसे कर दिया ?, हम आपसे अपेक्षा रखते हैं देवताओं को राजनीति से रखा जाए दूर’, प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने कहा-‘पब्लिक में जाने से अच्छा होता पहले मामले की पूर्ण जांच की जानकारी ली जाती’, इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल से कहा, ‘मामले में SIT गठित हो अथवा मामले में आप निर्णय ले’

➡️ अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा से टिकट के लिए चल रही गणेश परिक्रमा,अभी तक टिकट नहीं हुआ फाइनल,दो दर्जन से अधिक लोग हैं दावेदार। दूसरी पार्टियों ने प्रत्याशियों के नाम की कर दी है घोषणा। मुख्यमंत्री ने खुद संभाल रखी है मिल्कीपुर उपचुनाव की कमान। लोगों में भाजपा से टिकट मिलने वाले प्रत्याशी को लेकर उत्सुकता।

➡️ अयोध्या। अमानीगंज वि खं में गौवंशों का बुरा हाल।बार बार प्रशासन के निर्देश के बावजूद छुट्टा गोवंश नहीं पहुंच पाए गोशाला में। किसानों की फसलों को कर रहे नुकसान, वहीं शाम होते ही सभी प्रमुख सड़कों पर गोबंश कर लेते हैं कब्जा, आने जाने वाले लोगों को होती है भारी असुविधा।कई लोग हो चुके हैं हादसे का शिकार,जनपद में मंत्री भी कर रहे हैं कैंप ,मंत्री जी का भी इन जिम्मेदारों को नहीं रहा भय।

➡️ किसानों को मिलेंगे सस्ते बीज: 3000 करोड़ का खर्च यूपी बचाएगा, योगी सरकार खोलेगी 5 सीड पार्क, साउथ इंडिया पर निर्भरता होगी खत्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *