बांसगांव प्रभारी निरीक्षक को छात्राओं ने बांधी राखी
पूर्वा टाइम्स-डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। जीडी इंटर कालेज कौड़ीराम गोरखपुर की छात्राओं ने शुक्रवार को बांसगांव पुलिस स्टेशन पर प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर प्रेम पाल सिंह को स्वनिर्मित राखी बांधी। बच्चियों ने पुलिस द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा के लिए उनका और यूपी पुलिस का आभार व्यक्त किया। इंस्पेक्टर श्री सिंह ने भी बच्चों को सगुन के रुप में चाकलेट देकर प्रोत्साहित किया। उक्त अवसर पर जी डी इंटर कालेज के निदेशक इंजीनियर गौरव राय ने बताया कि जनता की सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी व जवान अपने परिजनों के साथ पर्व नहीं मना पाते ऐसी परिस्थिति में हम सबका दायित्व है कि हम उनके साथ त्योहार मनायें। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

