विश्व हिंदू महासंघ के गोरखपुर जिलाध्यक्ष बने राजेश्वरी प्रसाद महानगर की कमान मिली सतेन्द्र सिंह को

पूर्वा टाइम्स समाचार
गोरखपुर। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा शुक्रवार को विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का नेतृत्व प्रदेश सह कोषाध्यक्ष इंजीनियर राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा ने किया। बैठक में संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया और संगठन के विस्तार व सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय शाही रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी बृजेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि दिग्विजय शाही ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के पदचिह्नों पर चलते हुए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करना चाहिए। उन्होंने संगठन को जनमानस से जोड़ने पर बल दिया। मंडल प्रभारी बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि पदाधिकारी का पहला कर्तव्य है। संगठन के प्रति समर्पण। संगठन तभी मजबूत होगा जब पदाधिकारी जमीनी स्तर पर सक्रिय रहेंगे और जनसेवा को प्राथमिकता देंगे। इस बैठक में सर्वसम्मति से राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा को विश्व हिंदू महासंघ का गोरखपुर जिला अध्यक्ष और सतेन्द्र सिंह को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। सभा को प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल, क्षेत्रीय महामंत्री श्याम बाबू शर्मा, जिला प्रभारी राधाकांत वर्मा, मातृशक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रोहिणी श्रीवास्तव, मंत्री सपना श्रीवास्तव व मीरा दूबे ने भी संबोधित किया और संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *