कॉम अखिलेश यादव बने नॉर्दन रेलवे इम्प्लाइज यूनियन NREU के सहायक महासचिव
पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। 31 मई 2025 को नार्दन रेलवे इम्प्लाइज यूनियन NREU का पांचवा त्रिवार्षिक अधिवेशन, और लखनऊ मंडल का मंडलीय अधिवेशन बारात घर, मवैया, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। जिसमें ज़ोनल की पूर्व में गठित केंद्रीय कार्यकारणी को सभा मे उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से ध्वनमति से अनुमोदन किया। जिसके अनुसार कॉम अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से सहायक महासचिव चुना गया। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि कॉम अखिलेश यादव सीनियर सेक्सन इंजीनियर -पी वे जैसे बहुत ही जिम्मेदारी वाले पद पर कार्यरत रहते हुए जहां रातदिन रेल हित, देश हित मे अपनी सेवा दे रहें हैं, वही रेलवे कर्मचारियों के हित के लिए भी लगातार संघर्षरत रहते हैं, रेलवे की रीढ़ कहे जाने वाले ट्रैक मेंटेनरो के बीच बहुत ही लोकप्रिय है, फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे FANPSR के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेवारी के साथ देश भर के सभी जोनों में NMOPS के साथ रेलवे में कार्यरत सभी कैटेगरीकल एसोसिएशन की एकता बनाकर सरकारी कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीकों लगातार आंदोलन चला रहे हैं,
कॉम अखिलेश यादव को सहायक महासचिव बनाए जाने को अपने गृह जनपद जौनपुर और कार्यस्थल जौनपुर जं पहुचाने पर रेलवे कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए बधाई दी, जिसमें मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश यादव, अटेवा से चंदन सिंह, इंजीनियर राम मूरत जी, विपिन यादव, रवि यादव, अरविंद कुमार, पवन कुमार, तुलसी राम, श्रीकांत सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।








