कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

पूर्वा टाइम्स- विजय ओझा

मिर्जापुर। चुनार क्षेत्र के मोहनपुर भवरख गांव में शनिवार की रात कार की चपेट में आने से मोहनपुर भवरख निवासी लवकुश की मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर भंवरख गांव निवासी लवकुश उम्र 32 वर्ष बीते शनिवार की रात अपने घर से गांव में टहलने निकले थे की रास्ते में ही तेज गति से आ रही कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो आनन फानन में परिजनों ने उन्हें पीएचसी पड़री ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया परिजन मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे थे कि डॉक्टर ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया मृतक को दो पुत्री हैं प्रियंका 5 वर्ष प्रीति 4 वर्ष है पत्नी परवती देवी का रो रो कर बुरा हाल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *