स्कूल में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग से आत्मरक्षा के प्रति जागरूक हो रहे छात्र-छात्राएं

पूर्वा टाइम्स समाचार

महाराजगंज। दुर्गावती देवी इंटर कालेज प्रयागनगर, भैंसा में इन दिनों छात्र-छात्राएं आत्मरक्षा और शारीरिक फिटनेस के प्रति उत्साहित नजर आ रहे हैं। स्कूल में चल रही मार्शल आर्ट की विशेष कक्षाएं न केवल बच्चों को आत्मरक्षा की तकनीकें सिखा रही हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी भर रही हैं।इन कक्षाओं में कराटे, ताइक्वांडो और जूडो जैसी कलाओं की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट राजेन्द्र विश्वकर्मा का कहना है कि विद्यालय में अभी 30 बच्चों का बैच चल रहा है जिसमें सभी बच्चे बेहतर कर रहे हैं, बच्चों को कम उम्र में ही आत्मरक्षा के गुर सिखाना जरूरी है ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रख सकें।कक्षा 8 की छात्रा अर्चना चौधरी ने बताया कि मार्शल आर्ट सीखने से अब मैं ज्यादा आत्मनिर्भर महसूस करती हूं। वहीं कक्षा 9 के छात्र आनन्द कुमार ने कहा कि यह सिर्फ लड़ाई नहीं, अनुशासन और संयम भी सिखाता है।विद्यालय प्रशासन का मानना है कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। स्कूल संस्थापक उपेन्द्र मिश्र ने कहा कि हम चाहते हैं कि बच्चे सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से भी मजबूत बनें।मार्शल आर्ट की यह पहल बच्चों में आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, एकाग्रता और नेतृत्व जैसे गुणों को भी विकसित कर रही है। वर्तमान समय में प्रत्येक छात्र-छात्राओं अपनी आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीख लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *