पौधरोपण महायज्ञ के चलते रविवार को स्थगित रहेगा जनता दर्शन

गोरखपुर, । प्रदेश में 35 करोड़ रिकॉर्ड पौधारोपण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रविवार (12 जुलाई) को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले पौधारोपण महायज्ञ 2026 में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, रविवार को श्री गोरखनाथ मंदिर में प्रातःकाल जनता दर्शन का कार्यक्रम स्थगित रहेगा।
यह जानकारी श्री गोरखनाथ मंदिर कार्यालय की तरफ से दी गई है। जारी सूचना के अनुसार रविवार, 12 जुलाई को प्रातः 7:45 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के समीप पौधा लगाकर पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ करेंगे। इस कारण, रविवार सुबह श्री गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन नहीं होगा। इस बीच माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी प्रदेशवासियों से पौधरोपण महायज्ञ में अपनी आहुति देने के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान के अनुरूप हर नागरिक को ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाकर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को सिद्धि में परिवर्तित करने का प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *