कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज, सिविल लाइन्स, गोरखपुर में सकुशल संपन्न हुआ मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह


पूर्वा टाइम्स अखिलेश कुमार
गोरखपुर। प्रतिवर्ष सफलता की नयी ऊँचाईयाँ को स्पर्श करता कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज का प्रांगण एक बार पुनः मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह में अपनी विजय घोष से गूंज उठा |यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि इस विद्यालय की छात्रा आस्था ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च 92.8 प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढाया।
कक्षा दसवीं की छात्रा अर्सला नेयाज़ ने भी 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर हमें गौरवान्वित किया । इन छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में हमारी मुख्य अतिथि सुश्री मंजुल मयंक, एसडीएम सुल्तानपुर एवं पूर्व छात्रा कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज 2014 बैच, सम्मानित अतिथि सिस्टर सेंड्रा ए सी, मैनेजर कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज, सिस्टर सलीटा ए सी, प्रधानाचार्य कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज, सिस्टर अरुल मेरी ए सी उप प्रधानाचार्य कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज, सिस्टर अल्जीरा ए सी, प्रधानाचार्य कार्मल स्कूल सहित अन्य सिस्टर्स एवं अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया | तत्पश्चात क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पारितोषिक स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गए । इसी क्रम में कक्षा दसवीं की छात्राओं फातिमा आएशा (92.3%), दीपांजली यादव (91.6%), आकांक्षा श्रीवास्तवा (91%) एवं इंटरमीडिएट की छात्रा कृति द्विवेदी (87.8%), अन्वी पटेल (86.8%), श्रद्धा त्रिपाठी (86%) आकृति यादव (85.8%), अदिति गुप्ता (85.4%) को भी सम्मानित कर प्रमाण प्रदान किये गए।
इसके अतिरिक्त अन्य उपलब्धियों के अंतर्गत हैंडबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली ज्ञानशी सिंह सहित, ओलिंपियाड, शत प्रतिशत उपस्थिति एवं गणित विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया | इस पूरे आयोजन को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रंग से सजाया गया जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे । अंत में विद्यालय की एस पी एल अपूर्वा सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम ने पूर्णता प्राप्त की |








