विचाराधीन विवादित भूमि पर जबरन कब्जा , विवादित जमीन पर निर्माण रोकने की प्रशासन से मांग

गोरखपुर। राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, कजाकपुर के प्रबंधक पारस नाथ ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि न्यायालय में विचाराधीन विवादित भूमि पर विपक्षी पक्ष जबरन कब्जा कर पक्का निर्माण कराने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 212, 213 व 208 से संबंधित मामला न्यायालय में लंबित है और अगली सुनवाई 10 जुलाई 2026 को है।
पारस नाथ ने कहा कि यदि निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो मौके की स्थिति बदल जाएगी, जिससे उन्हें अपूरणीय क्षति होगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि न्यायालय में वाद के निस्तारण तक विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगाई जाए तथा निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।








