बकरिदिया मदरसा पर जश्ने गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन

पूर्वा टाइम्स घनश्याम पाण्डेय
सोनभद्र – चोपन मंगलवार की देर शांय स्थानीय अवकाश नगर के बकरिदिया इस्लामिया मदरसा के सहन में जश्ने गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस व लंगर- ए- आम का आयोजन किया गया जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर व मारूफ औलमा व इकराम ने शिरकत की। खुशुशे खिताब हजरते अल्लामा मौलाना मुफ्ती फैजुल्ला मिस्बाही (वाराणसी) ने अपने बयान में पीरो के पीर हज़रत गौस- ए-आजम की जीवनी और उनकी शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से उनके बताए रास्ते पर अमल करने तथा बच्चों की शिक्षा व अच्छी तरबियत पर जोर दिया। वहीं आगाजे जलसा में हज़रत अल्लामा मौलाना इशाक अहमद( बभनी),जावेद रज़ा,नसीम रज़ा ( मिर्जापुर),कारी अख्तर रज़ा सभी उलेमाओं ने हज़रत गौसे पाक की जिंदगी और करामात पर प्रकाश डाला। समन व नूरी साहेबान (सिंगरौली) ने अपनी सुरीली आवाज में नबी ए करीम और गौस-ए-आजम की शान में नात पेश की उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने नारे तकबीर और नारे रिसालत के नारों से महफ़िल को गूंजा दिया। जलसे का संचालन (निजामत) मौलाना शगीर अहमद सोनभद्री ने किया। जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रमज़ान कादरी व मौलाना सद्दाम हुसैन कादरी ने जलसे की सदारत की। वही अंत में मुस्लिम बन्धुओं ने मुल्क में अमन व शांति के लिए दुआएं मांगी । इस मौके पर जामा मस्जिद के नायब सदर नाजीम खान,अंजुमन सेक्रेटरी महफूज़ आरिफ, डॉ जावेद अख्तर,हाजी ग्यासुद्दीन ,असलम खान, सभासद सलीम कुरैशी,चिराग अली ,बरकत अली,अतहर कुरैशी, नियामत अली, रिजवान अहमद,सुहेब अहमद,शरफुद्दीन, नसरूद्दीन, शाहिद कुरैशी सहित हुसैनी कमेंटी के सदस्य व सैकड़ों की संख्या मे मुस्लिम बन्धु व पर्दा नसी मां बहने मौजूद रही।









