बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाया विक्रांत साहनी को ऑब्जर्वर
पूर्वा टाइम्स-डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। बिहार चुनाव 2025 को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने 40 नेताओं को लिस्ट जारी कर एक नई जिम्मेदारी को सौंपी है। जिसमें गोरखपुर जनपद के गोला तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत गोला निवासी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विक्रांत साहनी को ऑब्जर्वर बना कर कर मछुआरा समाज पर भरोसा जता कर एक नई समीकरण साधने में जुट गई है। जिसको लेकर नई जिम्मेदारी मिलने पर ऑब्जर्वर श्री साहनी ने कांग्रेस के आलाकमान नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मै पार्टी को मजबूती बनाने के लिए अपने समुदाय के लोगों को कांग्रेस पार्टी में में जोड़ने का कार्य करूंगा। आगे कहा है कि पार्टी ने बिहार चुनाव संगठनात्मक कार्यक्रम कर के पार्टी जमीनी धार को पुनः पाने के लिए जी जान से मेहनत करेगी। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर बहुत ही खुशी हुई है।श्री साहनी को ऑब्जर्वर बनाए जाने पर डॉ अनिल तिवारी साहिल विक्रम तिवारी गणेश मिश्रा श्रवण यादव जय प्रकाश तिवारी चंद्रमोहन पाण्डेय हरिशंकर गुप्ता पीर मोहम्मद शैलेश शर्मा सुभाष चंद्र दास मंजूर आलम गरीब अली कृष्णमूर्ति राय लालधर प्रसाद अनूप उमर रामलवट गुप्ता अदनान सहित आदि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया है।