तहसीलदार खजनी के विरोध में कलेक्ट्रेट कर्मचारी हुए लामबंद

धारा 80 की फाइल लॉगिन करने को लेकर हुआ था कहा सुनी

गोरखपुर। खजनी तहसील में तैनात सुशील श्रीवास्तव को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने लामबंद हो कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। खजनी तहसील में एसडीएम खजनी के पेशकार सुशील कुमार को अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग कर अपमानित कर दिया गया था। इसके विरोध में कलेक्ट्रेट संघ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पर्यटन भवन कलेक्ट्रेट पर्यटन भवन पर जिले स्तर के समस्त कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग किया कि तहसीलदार खजनी को तत्काल पद से हटाया जाए और उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई किया जाए। तभी हम कलेक्ट्रेट कर्मचारी अपने कार्यों पर लौटेंगे। जब तक तहसीलदार खजनी को हटाया नहीं जाएगा कलेक्ट्रेट का कार्य नहीं होगा।
कलेक्ट्रेट संघ मंत्री विश्वेश्वर शुक्ला ने बताया कि हमारे कर्मचारी सुशील श्रीवास्तव ने तहसीलदार खजनी केअमर्यादित भाषा से आहत होकर 31 जुलाई को रात्रि में सर्किट हाउस पर पहुंच कर त्यागपत्र डीएम साहब को देने पहुंचे थे लेकिन डीएम साहब से मुलाकात नहीं हो सका था। पूर्व एसडीएम के निर्देश पर सुशील श्रीवास्तव धारा 80 के फाइल को तहसीलदार न्यायालय कोर्ट का निस्तारण करने का काम मिला था। इस लिए पेशकार एसडीएम सुशील श्रीवास्तव द्वारा धारा 80 का फाइल निस्तारित किया जाता था तहसीलदार क्यों नहीं मना कर दिए अब उल्टा सीधा कह रहे है।तहसीलदार खजनी ने बताया कि पेशकार एसडीएम ने हमारे कोर्ट का लॉगिन पासवर्ड कही से ले लिए था जिससे फाइल को इधर उधर कर रहा था जो गलत है। दूसरे के कोर्ट का फाइल दूसरे के आदेश से खोल कर इधर उधर करने का काम गलत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *