एकता यादव का जेआरएफ में हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी का माहौल
फ़िराक़ सेवा संस्थान के अध्यक्ष छोटेलाल यादव की है पौत्री
पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर।गोला क्षेत्र के ग्राम बनवारपार निवासी फिराक संस्थान के अध्यक्ष पूर्व ग्राम प्रधान छोटेलाल यादव की पौत्री कु. एकता यादव जे आर एफ में चयनित हो गई है। अब उसके सहायक प्रोफेसर बनने का रास्ता साफ हो गया है। उसके इस सफलता पर माता पिता के साथ पूरे क्षेत्र के लोगों ने बधाई दिया है। कु. एकता यादव ने स्नातक मिरारंडा हाउस यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली से और सोसीयालजी में परास्नातक जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय से दिल्ली से किया।इस सफलता पर रामचंद्र तिवारी, महीप श्रीवास्तव,प्रदीप श्री वास्तव, उमाशंकर मिश्र, हसीन अहमद, डा तालिब गोरखपुरी,आर बी यादव, प्राचार्य डॉ फूल चंद यादव, डा अनिल तिवारी, शंभूनाथ मिश्र, लाल धर यादव, राजमंगल यादव, अधिवक्ता रविंद्र नाथ दुबे,अधिवक्ता नरेंद्र दुबे, राजमंगल प्रसाद, राधेश्याम यादव, जे पी यादव, जय करण यादव, राम प्रकाश मौर्य आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।








