हिस्ट्रीशीटर के हत्या का मामला, हत्यारोपी को शरण देने पर मुकदमा दर्ज

दारोगा के तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने अजय सिंह पर की कार्रवाई

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर।रामगढ़ताल पुलिस ने बेलीपार के महोब में गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को शरण देने के मामले में एक के खिलाफ धारा 253 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में दारोगा ने कहा है कि आरक्षी दीपक कुमार के साथ क्षेत्र में मामूर था कि थाना स्थानीय के जनसुनवाई अधिकारी उ.नि. सुनील शर्मा द्वारा सूचना दी गयी कि आलोक कुमार उपाध्याय पुत्र स्व. भागवत उपाध्याय निवासी रुस्तमपुर दक्षिणी थाना रामगढताल द्वारा प्रा. पत्र दिया गया जिसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही करे। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मु.अ.सं. 180/2025 धारा 103 (ए), 61 (2).3 (5) बीएनएस थाना बेलीपार में प्रकाश में आये अभियुक्त विजेन्द्र शाही उर्फ बजरंगी शाही पुत्र स्व. योगेन्द्र शाही निवासी भखल थाना बेलीपार पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर उधर छुप कर रह रहा है। इसी क्रम में नौ जून को समय करीब 10.30 बजे रात्री को अभियुक्त विजेन्द्र शाही उपरोक्त आवेदक आलोक उपाध्याय उपरोक्त भगत चौराहा पर पार्वती मैरेज लान के पास स्थित मकान में छिप कर रुका था। आवेदक द्वारा अपना मकान किरायेदार अजय प्रताप सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी सोनबरसा भैसही बाजार हाटा थाना अहिरौली बाजार कुशीनगर किराये पर दिया गया है। अजय प्रताप सिंह अभियुक्त विजेन्द्र शाही उपरोक्त के पूर्व परिचित है। किरायेदार अजय प्रताप सिंह उपरोक्त यह तथ्य जानते हुए कि बृजेन्द्र शाही उपरोक्त को हत्या के मामले में थाना बेलीपार की पुलिस तलाश कर रही है। तथ्यों से भली भाति अवगत होने के बावजूद अभियुक्त बृजेन्द्र शाही किराये के अपने मकान में शरण दिया गया। किरायेदार अजय प्रताप सिंह ‌द्वारा समय से ना तो स्थानीय पुलिस और ना ही सम्बन्धित थाना बेलीपार को सूचना दी गयी है। किरायेदार अजय प्रताप सिंह उपरोक्त द्वारा जान बुझकर विजेन्द्र शाही को अवैध रूप से संरक्षण दिया गया है। जिसके बाद अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के महोब में पांच दिन पूर्व हिस्ट्रीशीटर दिनेश निषाद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हत्या संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह थाना बेलीपार मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 103(1), 61(2), 3(5) भा.न्या.सं. से संबंधित अभियुक्त प्रेम निषाद व संजय निषाद को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि सात जून को रमेश निषाद के भाई की अभियुक्तों द्वारा जमीन के विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी । जिसके संबंध में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, का. विनोद यादव, का. अक्षय चौहान व का. जयप्रकाश यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *