सहजनवां मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक का पूर्णतिथि बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

सहजनवां तहसील इकाई के पत्रकारों ने पूर्णतिथि के साथ बिचार गोष्ठी का किया आयोजन।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवां में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सहजनवां तहसील इकाई के द्वारा पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन आयोजनों में श्रद्धांजलि सभा, विचार गोष्ठी और पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों को किया गया वही तहसील अध्यक्ष हरिगोबिन्द चौबे ने कहा कि स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी का योगदान पत्रकार हितों को लेकर हमेशा रहा उन्होंने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का गठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए किया था। आज यह संगठन पूरे प्रदेश में कार्यरत है और पत्रकारों के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करता है।
वही पत्रकारों के लिए एकजुटता बालेश्वर लाल जी ने ग्रामीण पत्रकारों को एक मंच पर लाने के लिए काम किया और उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उनके आदर्शों पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।वही तहसील इकाई सहजनवां के सभी पदाधिकारियों ने सहजनवां मे स्थित तहसील कार्यालय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुण्यतिथि पर विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, विचार गोष्ठी आयोजित की गई और पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किए गए।वही इसी क्रम में सहजनवां तहसील के पदाधिकारियों ने बड़े ही धूमधाम से कार्यक्रम को मनाया।कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रधान प्रवासी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेचन शर्मा उपाध्यक्ष रवि निषाद, शिवेन्द्र कुमार,कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल उपाध्यक्ष अशोक चौधरी गुड्डी देवी, संतराज यादव, विवेक पांडेय,डीके पांडेय, नितेश शुक्ला, सतेंद्र कुमार, स्कंद गिरी, यादवेंद्र यादव, सुदर्शन शुक्ला, देवतादीन गुप्ता, सिंटू मिश्रा, राहुल सिंह, रमेश चंद्र तिवारी, राघवेंद्र सिंह, सूर्यप्रताप सिंह समेत सभी पत्रकार साथी मौजूद रहे।इन आयोजनों में पत्रकारों ने बालेश्वर लाल जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *