सहजनवा में बिजली के पोल पर लगाए गए दिशा और वाई-फाई के तारों से आए दिन होती है दुर्घटना

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा


गोरखपुर। सहजनवां थाने चौराहे से लेकर स्टेशन तक बिजली के पोल पर लटके हुए वाईफाई के तार एवं डिशकेवल के तार से आए दिन होती है दुर्घटनाएं। आज लगभग 12:00 दिन में डिश केबल का तार सड़क पर लटक रहा था। इस तार में एक बाइक सवार जो रेलवे स्टेशन की तरफ से जा रहा था अचानक उसकी बाइक में लटका हुआ तार फस गया बाइक सवार गिर गया अचानक एक लड़की भी गिर गई। और तीन लोग घायल हो गये। यही नहीं आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं इन लटकते तारों के कारण यह डिश केबल के तार एवं वाई-फाई के तारों का क्या इन बिजली के तारों पर लगाने का कोई बिजली विभाग से अनुबंध है और नगर पंचायत से कोई अनुबंध है। अगर किसी से अनुबंध नहीं है तो यह तार कैसे लगे हुए हैं जो विगत कई वर्षों से लगे हुए हैं। यही बिजली विभाग के जय सत्येंद्र कुमार से बात करने पर इनसे कोई अनुबंध हमारा नहीं है मैं इनके ऊपर जल्दी कानूनी कार्रवाई करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *