6360 किमी० यात्रा कर वृक्षारोपण करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

पूर्वा टाइम्स – मो० अनस अंसारी

गोरखपुर। पंख फैलाकर उड़ना अपने को स्वतंत्र और आत्मविश्वासी दर्शाता है जब ऊँची उड़ान हो तो ख़्वाब बड़े होते हैं और उसको पूरा करना जूनून होता है, कुछ कर गुजरने का साहस और कुछ ऐसा ही जज्बा ज़रूरत पड़ने पर नेतृत्व की क्षमता रोटरी क्लब चेन्नई मेराकी की अध्यक्ष सरवनसल्वी महिला वीमेन्स ऑन व्हील रोटरियन ने वृक्षारोपण अभियान स्प्रेड द विंग्स के तहत कर दिखाया। यह दर्शाता है कि महिलायें चाहे तो कुछ भी कर गुज़रने का साहस कर सकती हैं। सत्रह दिन में तीन महिला रोटिरियन शशिवाला, रोटेरियन सुचित्रा, रोटेरियन सरवन सेल्वी द्वारा 6360 किमी० की यात्रा करते हुए वृक्षारोपण अभियान के तहत चेन्नई से नेपाल फिर गोरखपुर कार द्वारा यात्रा करती हुई पहुँची। वृक्षा रोपण का उद्देश्य एक उम्मीद एव परिवर्तन को स्वीकारते ऐसी सकारात्मक सोच के साथ विगत वर्षों से अलग अलग देशों से कार रैली द्वारा वृक्षरोपण अभियान करती हैं। इस जज़्बे को देखते हुए रोटरी संस्था के जन्मदिवस के अवसर पर रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन द्वारा इन महिला रोटेरियन का स्वागत हेतु साधारण सभा का आयोजन किया गया। नेपाल से आते हुए ग्रीन वारियर्स का स्वागत गोरखनाथ रोड स्थित रोटिरियन अम्बरीष अग्रवाल के प्रतिष्ठान महालक्ष्मी ट्रेडर्स पर रोटरी सदस्यों नीतेन अग्रवाल, अम्बरीश अग्रवाल, सुधीर जैन, अल्पना जैन, आनंद अग्रवाल, जगदंबा जयसवाल, गौरव अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, बालाकृष्ण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल पुष्प गुच्छ और माला पहना कर किया। गोरखनाथ दर्शन के पश्चात रात्रि इनके सम्मान में साधारण सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभा में उपस्थित सभी रोटेरियन साथियों के मध्य नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन अल्पना जैन ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए फ्लैग काअदान प्रदान किया कहा कि यें हमारे लिए उदाहरण है कि महिलायें हर क्षेत्र में आगे हैं पर्यावरण के लिये सरोकार, उनकी कर गुज़रने की क्षमता, ऊर्जा, उत्साह हमें अनुशासन और समर्पण सिखाता है महिलायें चाहे तो बहुत कुछ कर
सकती हैं और कार्यों के द्वारा सकारात्मक बदलाव ला सकती है। कार्यक्रम निदेशक नितेंन अग्रवाल ने संक्षिप्त परिचय दिया उन्होंने अपने अनुभव को साझा किया कहा कि यात्रा के दौरान हम वृक्षारोपण कर यह संदेश देना चाहते हैं कि सबमें उम्मीद बरकरार रहे हम एक संगठन के तहत परिवर्तन लाने में सफल हो सकतें हैं वृक्षों के रूप में हम जंगल नहीं पर्यावरण के रूप में भविष्य निर्माण करते है ये पर्यावरण का संदेश है कि परिवर्तन शाश्वत सत्य है इस अवसर पर योगेश प्रताप सिंह एवम डॉ. शोभित श्रीवास्तव ने पर्यावरण पर प्रकाश डाला संस्था सचिव गौरव अग्रवाल द्वारा सदस्यों को महाकुंभ की एवम आगे के कार्यक्रम के बारे में अवगत कराते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया दूसरे दिन प्रातः गोरखपुर में भी कार रैली टीम ने विश्वविद्यालय के विवेकानन्द पार्क में पारिजात और रुद्राक्ष के पौधे लगाये गये जिनकी मुख्यअतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति पूनम टंडन द्वारा फ़्लैगऑफ़ कर बनारस की ओर रवाना किया।
इस कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष रॉटरियन राजीव शोरेवाला, अनंत अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, कीर्तिरमन दास, श्याम अग्रवाल, राजकुमार बथवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष बँका, राजर्षि बंसल, आकाश अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *