दुर्गेश मिश्र बनाये गये प्रदेश मीडिया प्रभारी

पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। मानवाधिकार कानून एवं सुरक्षात्मक भ्रष्टाचार निवारण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल गुर्जर के निर्देश पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री दयानंद जायसवाल द्वारा गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश मिश्र को मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन मानवाधिकार कानून एवं सुरक्षात्मक भ्रष्टाचार निवारण के प्रति जागरूक कार्य विधि ,समर्पण, लग्नशीलता ,क्षेत्र वासियों कि आपके प्रति सराहनीय कर्तव्य निष्ठा से प्रभावित होते हुए मानवाधिकारों के प्रति आपकी सच्ची निष्ठा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। श्री मिश्र के मनोनयन पर हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह यादव, संतोष पटेल गुर्जर, सुनील कुमार श्रीवास्तव, सुनील मणि त्रिपाठी ,कृष्ण कुमार त्रिपाठी ,सुनील पांडे ,पंडित रामकृष्ण शरण मनी त्रिपाठी, देवी शरण, सोहन पाल सिंह, सच्चे सिंह नागर, फौजी विकास चौधरी, अजय सिंह नागर, हेमराज अत्री ,कैप्टन सुभाष नागर, एडवोकेट विकास सक्सेना, अहलकार सिंह नागर सहित संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *