जनपद की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों पर कृषि विभाग ने की छापेमारी

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। प्रमुख सचिव कृषि उत्तर प्रदेश रविंद्र कुमार के निर्देश पर जनपद की विभिन्न औद्यौगिक इकाइयों द्वारा विभिन्न उत्पाद के उत्पादन में उपयोग हेतु नाइट्रोजनस कम्पाउन्ड अथवा टेकनिकल ग्रेड यूरिया या फार्मेल्डीहाइड यूरिया के स्थान पर डाइवर्जन कर राॅ मैटेरियल के रूप में अनुदानित यूरिया का प्रयोग किए जाने की जांच हेतु मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना के आदेश पर संयुक्त टीम उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ शत्रुघ्न सिंह उपायुक्त जिला उद्योग गौरव मिश्रा एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ देवेन्द्र सिंह व सहायक निदेशक कारखाना गोरखपुर गठित कर जनपद में स्थापित पेन्टस वार्निश प्रिन्टिंग इंक वेनियर शीट पशु आहार प्लाइवुड लैमिन बोर्ड पार्टिकल बोर्ड पोल्ट्री आहार डिस सोप एल्कोहल आदि की फैक्ट्रियों में उर्वरक निरीक्षक एवं कारखाना उद्योग विभाग के अधिकारियों द्वारा छापे की कार्यवाही की गई।बरगदवा क्षेत्र में 4 इकाइ‌यों एवं गीडा क्षेत्र में 8 इकाइयों पर छापेमारी कर जांच की।छापे के दौरान किसी भी औद्योगिक इकाई में अनुदानित यूरिया का प्रयोग किया जाना नही पाया गया। 2 इकाइ‌यों पर उपलब्ध टेक्निकल‌ ग्रेड यूरिया का 4 नमूना ग्रहित कर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा गया।परीक्षण में अमानक पाये जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।जिला कृषि अधिकारी डॉ देवेन्द्र सिंह ने सभी व्यवसाईयों को सचेत किया कि किसी भी दशा में अनुदानित यूरिया का प्रयोग किसी भी अन्य उत्पाद‌के उत्पादन में नही किया जाएगा। ऐसा करते पाये जाने पर उर्वरक नियन्त्रण आदेश 1985 एवं समय समय पर जारी शासनादेशों के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी एवं जिन व्यवसायियों द्वारा इन उत्पादों हेतु यूरिया की विक्री पाई जायेगी तो उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *