महिनो के संघर्ष के बाद नगर निगम ने हटाया अबैध कब्ज़ा

पूर्वा टाइम्स-अखिलेश कुमार

गोरखपुर। नगर निगम अतिक्रमण दस्ता ने जटेपुर उत्तरी के हडहवा फाटक में वर्षो से नगर निगम की जमीन पर लगभग 20 परिवार अबैध कब्जा कर के रह रहा था। जिसकी शिकायत मुहल्ले के लोग कई बार स्थानीय पार्षद से किये थे। स्थानीय पार्षद ने प्रयास कर नगर निगम से पैमाइस करा कर उस जमीन पर रह रहे लोगो को निगम ने जनवरी में नोटिस दे दिया था। लेकिन लोग किसी के बहकावे में आकर लोग जगह नहीं खाली कर रहे थे। अतिक्रमण हटाने मे एक अधिवक्ता व वहां के निवासीयो से हल्की फुल्की नोक झोंक के बाद अतिक्रमण हटाया गया। वहा के निवासियों का कहना है की जगह खाली कराने से पहले कभी नोटिस नही दिया गया, आज सुबह नगर निगम द्वारा कहा गया की सब लोग घर खाली कर दीजिये, नही तो प्रसासनिक कार्यवाही किया जा सकता है। वही प्रशासन का कहना है की हम इन लोगो को जनवरी से ही चार बार नोटिस जारी कर चुके है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *