नगरी हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर के डॉक्टर साहिबा हाजिरी लगाने के बाद रहती है नदारत

पूर्वा टाईम्स – विजय ओझा

मिर्जापुर। नटवा स्थित नगरी हेल्थ सेंटर की डॉक्टर साहिबा हाजिरी लगाने के बाद चली जाती है। नटवा स्थित आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा जनता की उचित देखभाल हेतु खोला गया है ।बताया जाता है कि यहां नियुक्ति होने के बाद से डॉक्टर साहिबा आती है मगर हाजिरी लगाने के बाद घर पर सेंटर चलाने चली जाती है। केंद्र पर उनकी हाजिरी सीमित समय होती है। केंद्र पर आने वाला मरीज डॉक्टर के इंतजार में बैठा रहता है ।मगर उनके दर्शन नहीं होते है जब इस संबंध में आसपास लोगों से पूछा गया तो पता चला कि कब आतीं है कब जाती है पता नहीं चलता है ।जब इस नगरी केंद्र के बारे में सीएमओ से बात करने के लिए फोन लगाया गया तो उनका फोन व्यस्त आ रहा था। डॉ साहिबा के इस कार्यशैली से शहर की जनता परेशान है और विभाग से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है जिससे जनता की मुसीबत सुनी जाए और मदद हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *