उत्तर प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
पूर्वा टाइम्स-बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा विधान सभा क्षेत्र के काग्रेस पार्टी की कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष सहजनवा गब्बूलाल प्रजापति के नेतृत्व में सहजनवा में उत्तर प्रदेश प्रभारी अभिनाश पांडेय और काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फूलमालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी,सोनिया गांधी,राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। दोनो नेता संत कबीरनगर में पार्टी के एक सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे।
स्वागत करने वालो में श्रवण पांडेय,संजय सिंह, बद्री शुक्ल, डा अरविंद गुप्ता, डा द्वारकानाथ गुप्ता,सत्य प्रकाश मिश्र,छेदी चौबे,ऋषि चंद गुप्ता,सुनील पांडेय,रामाज्ञा पासवन,धनुषधारी निषाद,धर्मराज चौहान मौजूद थे।










