राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की अहम बैठक रविवार को, आयुष्मान कार्ड को लेकर होगी चर्चा

पूर्वा टाइम्स – समाचार

ओबरा (सोनभद्र) राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक आगामी रविवार को बुलाई गई है। यह बैठक ओबरा स्थित कमला पेट्रोल पंप के ठीक सामने परिषद के मुख्य कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए आयुष्मान कार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना है। संगठन के प्रयासों के बाद पत्रकारों को स्वास्थ्य सुरक्षा मुहैया कराने के लिए यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बैठक में आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाएगी।संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देशित किया गया है कि सोनभद्र जिले के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की इस बैठक में उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए कई अन्य अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं।सभी सम्मानित पदाधिकारियों से अनुरोध है कि वे समय पर बैठक में पहुंचकर अपने विचारों और सुझावों से संगठन को मजबूती प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *