अंदाज बुल ली इलेक्ट्रिक देसी बोल्ट ऑटो के भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गोरखपुर। आज देवरिया बाईपास गोरखपुर में आस्था ट्रेडर्स पर इलेक्ट्रिक देसी बोल्ट ऑटो का भव्य लॉन्चिंग का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम सभी अतिथियों का डीलरशिप अतुल मिश्रा द्वारा बुके और मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने नए इलेक्ट्रिक ऑटो के डिजाइन, फीचर्स और तकनीक की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वाहन बेहतर पिकअप, मजबूत बॉडी, अधिक लोड क्षमता और कम खर्च में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है।
इस दौरान ऑटो चालकों से भी बातचीत की गई। वाहन चला चुके चालकों ने इसकी ड्राइविंग, डिजाइन और परफॉर्मेंस की जमकर सराहना की और इसे अपने व्यवसाय के लिए एक बेहतर विकल्प बताया।
कार्यक्रम के अंत में केक काटा गया और उपस्थित सभी लोगों को उपहार वितरित किए गए। पूरे आयोजन में लोगों का उत्साह और कंपनी के नए इलेक्ट्रिक ऑटो को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

कार्यक्रम में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट एवं रिटेल हेड प्रदीप तिवारी, प्लांट हेड आशीष वशिष्ठ, आर एंड डी एवं चीफ टेक्निकल ऑफिसर किसले पंकज, स्टेट हेड सेल्स उत्कर्ष गौर, एरिया सेल्स हेड हिमांशु उपाध्याय, असिस्टेंट मैनेजर मार्केटिंग सब्प्रीत सिंह, सर्विस इंचार्ज विनोद पटेल, अतुल मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, दुर्गेश शुक्ला, मुकेश पाठक, अभिषेक गिरी तथा फाइनेंस विभाग की टीम एवं सैकड़ों ऑटो चालक मौजूद रहे।








