राष्ट्रीय जनहित पार्टी के गठन की घोषणा

गोरखपुर। लखनऊ में आयोजित एक व्यापक बैठक में देश के अलग अलग स्थानों एवं समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े नागरिकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों,युवाओं तथा जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक में राष्ट्र एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनसरोकारों को प्रभावी रूप से उठाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जनहित पार्टी के गठन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा नवगठित राष्ट्रीय जनहित पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपस्थित गणमान्य सहभागियों द्वारा सर्वसम्मति से विनय कुमार पाल को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा  आशीष कुमार पाठक को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनीतिक दलों के पंजीकरण हेतु निर्धारित प्रावधानों एवं आवश्यकताओं के अनुपालन के लिए पार्टी का संविधान तैयार किया जाएगा तथा आवश्यक संगठनात्मक संरचना विकसित की जाएगी। इस कार्य हेतु राष्ट्रीय महासचिव आशीष कुमार पाठक को पार्टी का संविधान निर्माण,निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रारंभिक कार्यकारिणी के गठन तथा पंजीकरण संबंधी समस्त आवश्यक प्रक्रियाओं के समन्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय जनहित पार्टी लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों,सामाजिक न्याय, पारदर्शिता,जवाबदेही,सुशासन, रोजगार सृजन, शिक्षा,स्वास्थ्य तथा भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन के सिद्धांतों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध रहेगी तथा जनसामान्य की समस्याओं को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेगी। बैठक में सत्यप्रकाश पाण्डेय,दीपेश कुमार बरनवाल, मशरूर खान,अतुल कुलश्रेष्ठ, अभिषेक श्रीवास्तव,आर. एम. उपाध्याय,प्रभात पाठक,महेंद्र अग्रहरी,रविप्रकाश त्रिपाठी,निखिल पटवा,बाल्मीकि ओझा,मोहम्मद इमरान,नदीम अहमद,सतीश पाण्डेय,सुजीत कुमार चौधरी,राजीव तिवारी,सबिता पूर्ति,रीना,मालती, निष्ठा शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों,युवाओं तथा जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *