स्कूल चलो अभियान’ को दिखाई हरी झंडी-एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह

दूरदराज के विद्यालयों को संसाधन युक्त बनाना समय की मांग।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ शुक्रवार को एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि केवल शहरों में ही नहीं, बल्कि दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों को भी संसाधन युक्त बनाना बेहद आवश्यक है। तभी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा और हर बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ पाएगा।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में कराएं और नियमित रूप से उन्हें स्कूल भेजें। शिक्षकों से भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया।एमएलसी ने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ का उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और ड्रॉपआउट को रोकना है। सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *