भारतीय स्टेट बैंक और बेसिक शिक्षा विभाग के बीच समझौता

शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा 1 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा और 10 लाख का जीवन बीमा।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवां गोरखपुर। तहसील सभागार सहजनवां में बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत विभाग के स्थाई एवं अस्थाई कर्मचारियों को विशेष सैलरी पैकेज का लाभ दिया जाएगा। MOU के अनुसार विशेष सैलरी पैकेज में शिक्षकों और कर्मचारियों को व्यापक बीमा सुरक्षा मिलेगी।
दुर्घटना बीमा 1 करोड़ रुपये तक
जीवन बीमा 10 लाख रुपये तक
पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि
आंशिक विकलांगता की स्थिति में 80 लाख रुपये की बीमा राशि इस पैकेज का उद्देश्य शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें निश्चिंत होकर सेवा देने के लिए प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी केशरी नंदन त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला, तहसीलदार राकेश कनौजिया, भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर राजीव कुमार और ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव,महेश शुक्ला मुरारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साकेत श्रीवास्तव खंड शिक्षा अधिकारी सहजनवा यज्ञ नारायण वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी पिपरौली देवी दिन दुबे, खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर विक्रम पांडेय घनश्याम मिश्रा कार्यक्रम में मौजूद रहे।अधिकारियों ने कहा कि इस समझौते से बेसिक शिक्षा विभाग के हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। बैंक की ओर से कर्मचारियों को त्वरित और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।इस पहल से शिक्षक समुदाय में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्राप्त करने वालों में बंदना गुप्ता नुसरत जहां जनक नंदिनी पाठक नहीं यादवेंद्र यादव दुर्गेश कुमार इत्यादि लोगों शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *