अलकनंदा छात्रावास में शुद्ध जल की सौगात

ऐश्प्रा फाउंडेशन ने लगाया 55वां निःशुल्क आरओ व चिल्ड वॉटर प्लांट,कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया लोकार्पण

छात्राओं को मिलेगा शुद्ध व ठंडा पेयजल, जल संरक्षण पर भी जोर

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर।ऐश्प्रा फाउंडेशन की पहल पर हरी प्रसाद गोपी कृष्ण सराफ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अलकनंदा महिला छात्रावास में 800 लीटर प्रतिघंटा क्षमता वाला निःशुल्क आरओ व चिल्ड वॉटर प्लांट लगाया गया। इसका लोकार्पण पंडित दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया।इस अवसर पर छात्रावास की अधीक्षिका डॉ. मीतू सिंह, बड़ी संख्या में छात्राएं और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। यह प्लांट ऐश्प्रा फाउंडेशन की ओर से लगाए गए 55वें आरओ व चिल्ड वॉटर प्लांट के रूप में जुड़ा।प्लांट के जरिए छात्राओं को निःशुल्क शुद्ध और ठंडा पेयजल मिलेगा। इसकी तकनीक ऐसी है कि आरओ प्रक्रिया से निकला अतिरिक्त जल भूगर्भ में भेजा जाएगा। इस प्रकार यह पहल स्वास्थ्य के साथ-साथ जल संरक्षण में भी सहायक है।कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि स्वच्छ और ठंडा पेयजल हर विद्यार्थी का बुनियादी अधिकार है। यह सुविधा छात्राओं के स्वास्थ्य और उनकी सुविधा के लिए अहम कदम है।इस अवसर पर ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर  अतुल सराफ और अनूप सराफ ने कहा कि हमारा उद्देश्य शुद्ध जल उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना है। भविष्य में भी हम ऐसे प्रयास जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *