विकास भवन सभागार में यूपीनेडा गोरखपुर एवं वसुधा फाउन्डेशन के सहायता से वेण्डरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गोरखपुर। आज विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी गोरखपुर कि अध्यक्षता में यूपीनेडा गोरखपुर एवं वसुधा फाउन्डेशन के सहायता से जनपद गोरखपुर के समस्त वेण्डरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कि गई। जिसमें गोविन्द तिवारी, परियोजना प्रभारी, यूपीनेडा, गोरखपुर, अधीक्षण अभियन्ता, वि०वि०खण्ड, समस्त अधिशासी अभियन्ता वि०वि०खण्ड, एल०डी०एम०, बैंको के ब्रान्च मैनेजर एवं वसुधा फाउन्डेशन कि ओर सुश्री तान्यता एवं सुश्री देबारती प्रशिक्षण देने हेतु उपस्थित रहे।

बैठक के प्रारम्भ में गोविन्द तिवारी द्वारा उक्त बैठक का प्रारम्भ किया गया। जिसमें उनके द्वारा समस्त वेण्डरों को निर्देश दिया गया कि उक्त बैठक में दिये गये प्रशिक्षण को ध्यान से सुने एवं प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का प्रयोग सुचारू रूप से करें। जिसके पश्चात जिला विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रारम्भ कराया गया। जिसके पश्चात वसुधा फाउन्डेशन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुभारम्भ किया गया। जिसमें उनके द्वारा पैनल कि गुणवत्ता, कैपेसिटी बिल्डींग, सोलर रूफटॉप के स्थापना एवं रख रखाव के क्रम में जानकारी दि गई एवं पी०पी०टी० के माध्यम से प्रस्तुतिकरण करके समस्त जानकारी उपलब्ध कराई गई। बैठक के अन्त में गोविन्द तिवारी, परियोजना प्रभारी, यूपीनेडा, गोरखपुर द्वारा समस्त वेण्डरों को निर्देशित किया गया की दिये गये प्रशिक्षण के अनुसार सभी वेण्डरों द्वारा सोलर रूफटॉप स्थापित कराया जाये जिससे कि पी०एम० सूर्यघर योजनार्न्तगत स्थापित सोलर रूफटॉप कि गुणवत्ता बढेगी जिससे लाभार्थी भी संतुष्ट होंगे एवं अधिक से अधिक उपभोक्ता उक्त योजनान्तर्गत सोलर रूफटॉप स्थापित करायेंगे। उक्त जानकारी परियोजना प्रभारी यूपी नेडा गोविन्द तिवारी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *