यूपीएससी सीडीएस में चयनित रितिका का गाजे बाजे के साथ किया गया स्वागत।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली क्षेत्र स्थित के यूपीएससी सीडीएस की परीक्षा में महिला वर्ग में रितिका दुबे ने देश में नौ वी स्थान प्राप्त करने पर सोमवार दोपहर को घर आगमन पर सहजनवा थाना चौराहे से नगर पंचायत घघसरा अध्यक्ष प्रभाकर दुबे के नेतृत्व में लोगो ने फूलमाला देकर गाजे बाजे के साथ स्वागत किया ।
जिसके बाद रितिका के पैतृक गांव तिलौरा में जुलुश के साथ तिरंगा झंडा लिए लोगो ने स्वागत किया जिस दौरान रितिका ने गांव में देवस्थल पर पूजा अर्चना किया।जिस दौरान राम निवास दुबे, धीरेन्द्र दुबे कर्नल ओम प्रकाश मिश्र, विनोद कुमार पाण्डेय , उर्फ भोरई बाबा,मनोज गौड़ ,गोविंद मिश्र, अवधनाथ मिश्र कुलदीप दुबे ,सुनील दुबे ,संदीप,सहित आदि लोगों ने बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *