गोरखपुर आगमन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का हुआ स्वागत

प्रदेश के अंदर कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी: अजय राय

कांग्रेस मजबूती के साथ सत्ता परिवर्तन करेगी : इं. संतोष कुमार मिश्र

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का पंडित हरिशंकर तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए गोरखपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट एवं एनेक्सी भवन में कांग्रेस नेता इं. संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया गया। उसके बाद एनेक्सी भवन में कुछ समय के लिए रूककर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस संगठन पर मजबूती देते हुए कहा की आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के हर बूथ पर कांग्रेस का कार्यकर्ता दिखेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले भाजपा मंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान सेना का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया है। यही वजह है कि भाजपा के बहुत से नेता चरित्रहीनता के आरोप में जेल की हवा खा रहे हैं।इस मौके पर कांग्रेस नेता इं. संतोष कुमार मिश्र ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के गोरखपुर पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस जन-जन तक पहुंचने में सफल हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़कर सत्ता परिवर्तन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। मिश्र ने कहा कि सभी दलों से लोगों का मोहभंग हो रहा है और लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से शिव सागर पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, गोरख लाल श्रीवास्तव, अर्जून सिंह, संजय मिश्रा, बेचन राम, बाल मुकुंद चतुर्वेदी, राजू सिंह, सत्येन्द्र निषाद, देवेन्द्र निषाद धनुष, मंजूर, महफूज, रियाज, शकील अहमद, रिजवान अहमद, मनोज, पुष्पेन्द्र यादव, मुकेश यादव, दशरथ गौड़, सुरेन्द्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, सीता राम सीताराम, मंगल कन्नौजिया, सरफराज खान, हबीब, तनवीर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *