पारंपरिक मूल्यों में गहराई से निहित है मातृ दिवस का महत्व विधायक बासगांव

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। बाबा राम करन दास ग्रामीण विकास समिति एव सरयू क्षेत्र विकास संस्थान गोरखपुर के सयुक्त तत्वाधान में जिला महिला चिकित्सालय गोरखपुर के सभागार में आयोजित गोष्ठी में डा० विमलेश पासवान विधायक बासगाव बतौर मुख्य अतिथि ने कहा भारत में मातृ दिवस का सांस्कृतिक महत्व है और यह पारंपरिक मूल्यों में गहराई से निहित है। यह माताओं द्वारा अपने परिवारों के लिए किए गए निस्वार्थ बलिदान को पहचानने और उनके पालन-पोषण और देखभाल करने वाले स्वभाव का सम्मान करने का दिन है। यह उत्सव न केवल माताओं और उनके बच्चों के बीच के बंधन को मजबूत करता है, बल्कि समाज में माताओं की भूमिका की सराहना और महत्व को याद दिलाने का भी काम करता है। इस विशेष दिन के माध्यम से, भारतीय समाज माताओं के अपार योगदान को स्वीकार करता है और उनके अटूट समर्थन और प्यार के लिए आभार व्यक्त करता है। पारंपरिक उत्सवों और इशारों के अलावा, भारत में मदर्स डे ने सोशल मीडिया श्रद्धांजलि और ऑनलाइन अभियान जैसे आधुनिक रुझानों को भी अपनाया है। कई लोग संदेशों, तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से अपनी माताओं के लिए अपने प्यार और प्रशंसा को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। मदर्स डे का यह डिजिटल हिस्सा लोगों के लिए संदेश फैलाना और व्यक्तिगत रूप से अपनी प्रशंसा दिखाना आसान बनाता है, जो इसे और भी अधिक सार्थक बनाता है प्रमुख चिकित्षा अधीक्षक डा जय कुमार ने बताया की माताओं को गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओ को देकर मा की पहचान बेहतर बनाने और मा की जान बचाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है तथा हमारी व्यवस्था से उत्तर प्रदेश में मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओ को बेहतर किया जा रहा है मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजेश झा ने बताया की स्वस्स्थ्य सेवाओ को प्रत्येक लाभार्थी तक पहुचाने के लिए लगातार हम प्रयासरत है जिससे बेहतर समाज में माँ की छवि बन सके इस अवसर पर बाबा राम करन दास ग्रामीण विकास समिति के सचिव अवधेश कुमार ने बताया संस्था विगत 23 वर्षो से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओ के चलाई जा रही योजनाओ की पूरी जानकारी देकर गावो में ग्राम स्वस्थ्य पोषण दिवस के आयोजन में सभी पहलुओ पर लाभर्थियो को गुणवत्तापूर्ण स्वास्स्थ्य सेवा उपलब्ध कराती चली आया रही है और गावो प्राथमिक स्वा केन्द्रों पर लाभर्थियो को बेहतर सेवाओ को प्राप्त करने के लिए समुदाय को सरकारी शासनादेसो से परिचित भी कराती है तथा सरकारी सेवा प्रदाताओ और समुदाय के विच समन्यव बना कर कार्य करती आ रही है डा० अरुण एडिसनल मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना एव प्रधान मंत्री मातृत्व वन्दन योजनो के बारे में विस्तार से बताया डा० विशाल श्रीवास्तव ने रोगी कल्याण समिति सरयू क्षेत्र विकास संस्थान गोरखपुर अध्यक्ष निहारिका त्रिपाठी ने बताया दुनिया में मा से बड़ा कोई और नही है इसलिए मा का ध्यान देने हर बेटा और बेटी की है संतोष जयसवाल ने बताया मा की ममता का कोई मोल नही है इसलिए मा का महत्व को गम्भीरता से समझना पड़ेगा अंत में प्रिया यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया एव रुखसार खातून गीता ने धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया
इस उपलक्ष्य में आज अन्तर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष्य में 150 महिलाओ को फल वितरण भी किया गया इस कार्यक्रम में डाक्टर कमलेश सहित स्टाप नर्स तथा लगभग 215 लाभर्थियो ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *