सेतु निगम के अधिकारियों ने किया सर्वेक्षण

पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। उपनगर गोला के सरयू नदी पर बन रहे गोला हाजीपुर पुल निर्माण कार्य पुनः शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आशा जगी है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। सेतु निगम आजमगढ़ इकाई के अधिकारियों ने कार्य स्थल का दौरा कर स्थिति का सर्वेक्षण किया और जल्द कार्य शुरू होंने की संभावना जताई है।गोला हाजीपुर पुल निर्माण कार्य बजट के रुक जाने के कारण कुछ महीनों से बंद हो गया था। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी रोष व्याप्त था। इसके लिए क्षेत्रीय युवा नेता साहिल विक्रम तिवारी सहित लोगों व व्यापारियों ने क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी व अन्य संबंधित नेताओं से मांग उठाई थी। जिसको संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक में धन की मंजूरी मिल गई है। इसको लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश सेतु निगम इकाई आजमगढ़ के जीएम वेदप्रकाश के नेतृत्व में डीपीएम एचबी सिंह ज्ञानेंद्र वर्मा व जेई लारेब अहमद ने गोला सरयू नदी के तट पर पहुंच कर पुल की स्थिति का जायजा लिया।पानी के गहराई की जांच एवं पुल कहा क्षतिग्रस्त है और कहा कहा निर्माण और होना है। इन सभी कार्यों का सर्वे किया। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि काम इतने दिनों से बंद था उसको फिर चालू कराया जाए पानी की गहराई कितना है रास्ता बनाकर पुल पर काम करना पड़ेगा। स्टीमर से पानी का गहराई को देखा गया है। काम करने लायक है कि नहीं चालू होगा तो जल्दी बन जाएगा क्योंकि छह महीने ही काम करने का समय होता है। मई से अक्टूबर तक उधर पुल का पैसा खत्म हो गया था। जो रिवाइज बिल भेजा गया है इसकी स्वीकृति जल्द ही शासन से मिल जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *