कलयुगी पति ने पत्नी की फावड़े से की निर्मम हत्या, होली का दिन मातम में बदला गांव में पसरा सन्नाटा।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम धाधुपार टोला डड़वा में एक हृदय विद्यारक एवं दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कलयुगी पति अशोक निषाद ने अपनी पत्नी नीलम की फावड़े से निर्मम हत्या कर दी। होली के दिन जहां खुशियों का माहौल होना चाहिए था, वहां इस घटना ने पूरे गांव को मातम में डुबो दिया।अशोक निषाद के पिता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके नाती ने उन्हें फोन कर सूचना दी मां नीलम की हत्या पिता अशोक ने कर दी है। नीलम की शादी अशोक निषाद से कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन गृह कलह इस घटना का कारण बना।
खजनी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की बेटी सृष्टि निषाद (14 वर्ष) और बेटा सूरज निषाद (16 वर्ष) इस घटना के बाद से सदमें में परिवार।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। होली मातम में बदल गई।












