गीडा फैक्ट्रियों के प्रदूषण के खिलाफ चला हस्ताक्षर अभियान

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
गोरखपुर। गीडा स्थित फैक्ट्रियों द्वारा नगर पंचायत सहजनवा और आसपास के गांवों में फैला रही प्रदूषण के चलते आमजन का जीवन त्रस्त हो चुका है। जिसको लेकर आमजन में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इससे निजाद पाने के लिए समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी के नेतृत्व में नगर और तहसील पर वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान बताया गया कि प्रदूषण के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे है। भारत सरकार के मानकों के हिसाब से खतरनाक पीएम 2.5 और एएम 10 की संख्या निश्चित अनुपात से कई गुना बढ़ चुका है। जो आमजन के लिए खतरा पैदा हो रहा है। प्रदूषण के कारण नपुंसकता का खतरा मंडरा रहा है।हस्ताक्षर अभियान में दुर्गेश मास्टर,सुशील शुक्ल,राजकुमार,संतोष शुक्ल,लव कुमार सिंह,जगदम्बा गुप्ता,अमित निगम मौजूद थे।












