काश्तकार का जबरन मकान अधिग्रहण कर बुलडोजर चलाने की धमकी

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा ,गोरखपुर। नगर पंचायत सहजनवा के वार्ड 5 सहबाजगंज निवासी भगवानदास पुत्र पांचू,अमृत कुमार सिंह पुत्र विजयनाथ सिंह,सुशील कुमार अशोक कुमार,जितेंद्र कुमार पुत्रगण स्व जगदीश सिंह ने जिलाधिकारी गोरखपुर को पत्र भेज कर आरोप लगाया कि एनएचआई 29 पर आराजी संख्या 432 से लेकर 435 तक सह खातेदार है। जिसमें मकान का निर्माण कराकर रोजी रोटी के लिए व्यवसाय करते है। 29 जनवरी को लेखपाल द्वारा फोन कर बताया गया कि तहसील पर आए साहब बुला रहे है। तहसील पर जाने के बाद साहब ने सख्त लजहे में कहा की मकान गिरा लो भूमि गैलेंट इस्पात के पक्ष में अधिग्रीहित हो चुकी। नहीं तो बुलडोजर लगा कर गिरा दिया जायेगा। जिससे सभी काश्तकार डरे सहमे हुए है। पीड़ित ने डीएम से न्याय की गुहार लगाया है।इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी केशरी नंदन तिवारी ने कहा कि मामला गीडा का है। इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *