इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स, गीडा गोरखपुर के नव निर्मित भवन का लोकार्पण सम्पन्न

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। गीडा स्थित इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स के नव निर्मित भवन का लोकार्पण समारोह 04 फरवरी 2026 को हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। यह गरिमामयी कार्यक्रम कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय हाजी शरीफ अहमद के जीवन पर आधारित पुस्तक का भी विधिवत विमोचन किया गया। वक्ताओं ने स्वर्गीय हाजी शरीफ अहमद के शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में एक दूरदर्शी व्यक्तित्व बताया।कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन शोएब अहमद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह नव निर्मित भवन संस्थान के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कॉलेज को आधुनिक शिक्षा का केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।अपने संबोधन में माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने कॉलेज के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं से शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। वहीं कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने संस्थान की प्रगति को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।कॉलेज प्रबंधन के अनुसार नव निर्मित भवन में आधुनिक कक्षाएं एवं शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *