पशु अस्पताल की क्षतिग्रस्त चार दीवार बडी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार अधिकारी

पूर्वा टाइम्स सत्य प्रकाश यादव

गोरखपुर।नगर पंचायत उनवल में राजकीय पशु चिकित्सालय की चारदीवारी पिछले लगभग एक दशक से क्षतिग्रस्त अवस्था में है, लेकिन मरम्मत की दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। अस्पताल के मुख्य परिसर की यह दीवार कई हिस्सों में टूट चुकी है, जिससे सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर खतरा पैदा हो गया है। पशु चिकित्सालय का पुराना भवन भी लंबे समय से जर्जर हालत में है।डॉ राकेश त्रिपाठी -का कहना है कि इस समस्या के बारे में संबंधित अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया है। हालांकि, आज तक न तो बाउंड्री वॉल का नवीनीकरण कराया गया और न ही खुली नाली को ढकने की कोई व्यवस्था की गई है। अमरनाथ साहनी-ने बताया बाउंड्री वॉल के बगल में स्थित खुली नाली में ढलान न होने के कारण दर्जनों स्कूली बच्चों को प्रतिदिन आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी मार्ग से रोजाना बच्चे स्कूल जाते हैं, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है।श्री राम साहनी -स्थानीय निवास ने प्रशासन से तत्काल राजकीय पशु चिकित्सालय की बाउंड्री वॉल का नवीनीकरण कराने और खुली नाली को ढककर सुरक्षित करने की मांग की है।शिवकुमार शाह- ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो किसी भी अप्रिय घटना घाटी तो पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। डॉक्टर धर्मेंद्र चौधरी पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया की चार महीना के पहले अपने रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दिया गया है बजट आने के बाद कार्य कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *