ग्रामीण पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा व सम्मान की उठाई मांग
पूर्वा टाइम्स-सत्य प्रकाश यादव

गोरखपुर।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील खजनी के प्रतिनिधि मंडल ने आज दिन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक मांग पत्र खजनी विधायक के प्रतिनिधि एडवोकेट विनोद कुमार पांडेय को सौपा। यह ज्ञापन ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा सम्मान और सुविधा में सुधार की मांग को लेकर दिया गया। संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि उनका संगठन प्रदेश के 18 मंडलों 75 जिलों और 551 तहसीलों में सक्रिय है इसके बावजूद ग्रामीण पत्रकार को कार्य के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और उन्हें शासन प्रशासन स्तर पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता है मांग पत्र में कई प्रमुख मांगे शामिल है इनमें तहसील स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को जिला व मंडल स्तर पर स्थाई समितियां का गठन ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड और परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करना शामिल है इसके अतिरिक्त मान्यता एवं विज्ञापन समिति में संगठन को प्रतिनिधित्व देने लखनऊ में कार्यालय हेतु भवन आवंटित करने का ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन की मांग की गई है इस योजना ने अभी मांग की है कि समाचार पत्र कवरेज के दौरान किसी भी बात की स्थिति उत्पन्न होने पर पत्रकारों पर प्राथमिक की दर्ज करने से पूर्व सक्षम अधिकारी द्वारा जांच करने की व्यवस्था लागू की जाए ज्ञापन के दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष राम आशीष तिवारी, उपाध्यक्ष गजेंद्र त्रिपाठी ,उमेश दुबे महामंत्री
शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी संगठन मंत्री, संतोष त्रिपाठी जिला मंत्री,आशुतोष त्रिपाठी, अर्धचंद्रधारी त्रिपाठी, उमेश तिवारी , नन्हे लाल यादव,देवेंद्र यादव,सेराज आलम खां, नंदकिशोर जायसवाल, शक्ति ओम सिंह ,अवधेश प्रसाद, राजाराम यादव, कमल किशोर जायसवाल सहित सभी लोगों
उपस्थित रहे।












