आईजीएल में विधि विधान से नवरात्रि का आयोजन हुआ।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र स्थित के इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिजनेस हेड एस के शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं प्लांट हेड शैलेंद्र पांडेय के नेतृत्व में मां दुर्गा जी का पूजन पूरे विधि विधान से किया गया। नवरात्रि के नवमी के दिन कन्या पूजन, हवन, आरती एवं भोग वितरण किया गया। इस अवसर पर कन्या पूजन प्लांट हेड शैलेंद्र पांडेय जे द्वारा कन्याओं का पांव पखार कर उनको भोग ग्रहण कराकर पूरे विधि विधान से पूजा। सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर दशरथ मिश्र, आशीष गुप्ता, रजनीकांत पांडेय, अखिलेश कुमार शुक्ल, धर्मेंद्र मालिक, नागेंद्र कुमार सिंह, दुर्गेश मनी त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी, अमित कश्यप, सुगंधा अधिकारी, मधु, प्रियंका, डॉ कमलेश सिंह, अनिल सिंह व अन्य कर्मयोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था प्रशासन विभाग द्वारा किया गया।