नगर आयुक्त ने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन घाट एवं शोभायात्रा मार्ग का किया पैदल निरीक्षण।

नगर निगम की पूरी टीम के साथ सुरक्षा, सफाई एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने आज नगर निगम की पूरी टीम के साथ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए राप्ती नदी किनारे बनाए गए कृत्रिम घाटों का एवं दशहरा पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री के निकलने वाले शोभायात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं की पूरी स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सुधार एवं निर्देश जारी किए। रात में हुई भारी बारिश के कारण एकला बंधा से कृत्रिम घाट तक पानी जमा हो गया था। नगर निगम द्वारा पंप सेट लगाकर इसे निकलवाया गया। नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता अशोक भाटी को वहां मिट्टी, राबिश और बालू गिरवाने का निर्देश दिया, ताकि कीचड़ की स्थिति उत्पन्न न हो और घाट क्षेत्र साफ-सुथरा बना रहे।
नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि घाट पर कार्यरत सभी सफाई कर्मचारी नगर निगम की ड्रेस में रहकर सफाई कार्य करें। इसके अतिरिक्त, घाट पर लगी लाइटों को समय से जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के अगले चरण में नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री के शोभायात्रा रूट का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने फ्लावर गन लगाने, नालियों पर स्लैब रखवाने और गलियों में घूम रहे आवारा पशुओं को हटवाने के निर्देश दिए। इन निर्देशों का उद्देश्य दशहरा पर्व एवं शोभायात्रा को सुचारू, सुरक्षित और आकर्षक बनाना था। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, निरंकार सिंह, मुख्य अभियंता महाप्रबंधक जलकल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अधिशासी अभियंता एवं संबंधित जोनल अधिकारी सहित नगर निगम की पूरी टीम मौजूद रही। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि इस पर्व को नागरिकों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाया जाए और शहर की सुंदरता एवं संस्कृति की झलक इसे दर्शकों तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *