दो अक्टूबर महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर ब्लॉक प्रमुख ने पुष्पमाला पहनाकर उन्हें याद किया गया।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली मुख्यालय पर महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ई ,शशि प्रताप सिंह उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया मुख्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एडीओ पंचायत धर्मेंद्र कुमार, राम पलट सचिव, धनेंद्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह, अरविंद कुमार और अन्य ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित थे।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके जीवन और कार्यों को याद किया जाता है।
गांधी ने अहिंसात्मक तरीके से भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।कार्यक्रम में गांधी के जीवन और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की गई उपस्थित लोगों ने गांधी के आदर्शों और मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया तथा लाल बहादुर शास्त्री सादगी एवं त्याग का परिचायक रहे। गांधी ने सादगी और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता दिलाई।उनके आदर्श और मूल्य आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके अनुसरण करने का प्रयास करना चाहिए।